जैन धर्म का पवित्र ग्रंथ कल्पसूत्र रिंपू जैन, अरहम जैन, अरवैया जैन के घर गया।
September 10th, 2026 | Post by :- | 22 Views

जैन धर्म का पवित्र ग्रंथ कल्पसूत्र रिंपू जैन, अरहम जैन, अरवैया जैन के घर गया।

जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह

गुलशन जैन, श्री विजय इंदर जैन संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बतलाया कि पर्युषण साल में एक बार आठ दिन के लिए आते हैं। इन दिनों धर्म की विशेष आराधना होती है और सुबह से लेकर रात तक जैन मंदिरों और इस बार तो उपश्रे में भी रौनक लगी रहई । इन्हीं दिनों में कल्पसूत्र की वाचना की जाती है।इसी के अंतर्गत आज श्री हरबंस लाल, श्याम सुंदर जैन परिवार ने कल्पसूत्र की बोली ली। ढोल धमाकों के साथ भगवान के भजन भक्ति गाते हुए और नाचते हुए सारा जैन संघ उनके घर गया। इतनी रौनक जंडियाला में कभी नहीं देखी । वहाँ पर गच्छाधिपति आचार्य धर्मधुरंधर सूरी महाराज के वासक्षेप से कल्पसूत्र की पवित्र पूजा की गई।इसकी प्रेरणा साध्वी श्री कमल प्रभा जी महाराज ने दी है।
इस अवसर पर श्री आत्मा नंद जैन सभा के संरक्षक श्री चंद्र भूषण जी जैन, प्रधान राकेश जैन, उपप्रधान राजेश जैन, ओलू जैन, सचिव नवनीत जैन, बॉबी, अजय जैन, गुलशन जैन, हर्षित जैन, तनिष्क जैन, पुलक जैन, गोपी जैन, डिंपी जैन, काले शाह, चंदन जैन, गोरी जैन, शैफी जैन, संदीप जैन, विनोद जैन, बबला जैन आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से महिला मंडल भी साथ उपस्थित रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।