गजसिंहपुर पीटीएस कार्यालय में सोमवार दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे वार्ड पार्षद के नामांकन फॉर्म
August 29th, 2026 | Post by :- | 20 Views
गजसिंहपुर पीटीएस कार्यालय में सोमवार दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे वार्ड पार्षद के नामांकन फॉर्म

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए जाएंगे। अब सोमवार को पीटीएस कार्यालय गजसिंहपुर में दोपहर 3 बजे तक वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के भीतर इच्छुक अभ्यर्थी पीटीएस कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सोमवार को नामांकन की अंतिम समय सीमा होने के कारण पीटीएस कार्यालय में अभ्यर्थियों और समर्थकों की भीड़ रहने की संभावना है। प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।