गजसिंहपुर,(यश कुमार)। कस्बे में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बाला जी मंदिर, लड्डू गोपाल मंदिर और खाटू श्याम मंदिर में महिलाओं ने भगवान को राखी बांधी तथा सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया। पूरे दिन बाजारों और मंदिरों में चहल-पहल बनी रही।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


