ग्राइंडर डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को बुलाकर लूट और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश (2 शातिर गिरफ्तार)
August 29th, 2026 | Post by :- | 14 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजधानी जयपुर में समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्राइंडर’ (Grindr) के जरिए युवकों को सुनसान स्थानों पर बुलाकर मारपीट, ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशन में करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 2 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राइंडर ऐप के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से युवकों से संपर्क किया जाता था और फिर उन्हें सुनसान इलाकों में बुलाकर मारपीट की जाती थी। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो या झूठे केस की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर नकदी व कीमती सामान लूट लिया जाता था।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता एवं एसीपी झोटवाड़ा शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन में करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी आसूचना की मदद से संदिग्धों की पहचान कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।