✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले अमलीपदर तहसील में आस्था, श्रद्धा और भक्ति के पावन वातावरण में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा पूरे उत्साह के साथ निकाली गई श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर गुंडीचा मंदिर जाते हैं मान्यता है कि भगवान का यह नगर भ्रमण अपने भक्तों को दर्शन देने और उनको आशीर्वाद प्रदान करने के लिए होता है ऐसी भी मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से भक्तों के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला जय जगन्नाथ के जयकारों से अमलीपदर तहसील नगर वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने और रथ को खींचने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे आषाढ़ माह की झमाझम बारिश के बीच गांव नगर में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा को पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई मान्यता है कि रथयात्रा प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है इसी परंपरा के तहत अमलीपदर नगर में भी महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई बारिश को मानो स्वयं भगवान का आशीर्वाद मानते हुए हजारों श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े अमलीपदर तहसील नगर के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर से दोपहर में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद भव्य रथ को खींचने की परंपरा शुरू हुई रथ को नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया वही जगह जगह भव्य स्वागत साथ ही श्रद्धालुओं ने गांधी चौक पर आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी आस्था प्रकट की पूरे मार्ग में भक्तों की भीड़ जय जगन्नाथ, जय बलभद्र, जय सुभद्रा के नारों से गूंजती रही श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया जगह-जगह महिलाओं ने आरती उतारी और फूलों की वर्षा की सबसे खास बात यह रही कि प्रकृति ने भी इस पर्व का स्वागत किया आषाढ़ की झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के पूरे उत्साह के साथ रथयात्रा में भाग लिया लोगों का मानना था कि यह बारिश महाप्रभु का आशीर्वाद है रथयात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे पुलिस प्रशासन ने पूरे मार्ग में चाक-चौबंद व्यवस्था की थी वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिजली के तारों को दुरुस्त कर विशेष सहयोग दिया ताकि रथ बिना बाधा के निकल सके रथयात्रा का सबसे आकर्षक हिस्सा था महाप्रभु का प्रसिद्ध प्रसाद “गजामुंग”भक्तों की लंबी कतारें लाइन प्रसाद लेने के लिए लगी थीं प्रसाद पाकर श्रद्धालु अपने को धन्य-धान्य महसूस कर रहे थे रथयात्रा देखने के लिए न सिर्फ अमलीपदर नगर बल्कि आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों एवं अन्य राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे बीजेपी कांग्रेस के नेता सभी शामिल हुए संतों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है बारिश के बीच निकली इस रथयात्रा ने पूरे अमलीपदर तहसील नगर को भक्ति के रंग में रंग दिया समापन पर मंदिर में महाआरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ अमलीपदर नगर एक तरह से पुरी धाम जैसे प्रतीत हो रहा था राष्ट्रीय कथावाचक भागवत आचार्य रामानुज पंडित श्री युवराज पांडे ने प्रेस वार्तालाप संवाद में लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा ने पूरे गांव नगर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया श्रद्धालुओं की आस्था, जयघोष और सेवा भावना के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ मूसलाधार बारिश में भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना करता हूं भगवान जगन्नाथ जी से

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


