✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है इस योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल और पोषण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कोसमी की सरस्वती नंदे भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं सरस्वती नंदे ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चें के उत्तम स्वास्थ्य एवं लालन-पालन में कर रही हैं उनका कहना है कि समय पर मिली इस सहायता से परिवार को आर्थिक सहयोग मिला और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सुविधा हुई उन्होंने इसके लिए शासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली संतान के लिए पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार कुल 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है वहीं दूसरी संतान यदि बालिका हो, तो निर्धारित प्रावधानों के तहत अतिरिक्त लाभ भी दिया जाता है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव तथा शिशु के समुचित देखभाल के लिए प्रोत्साहित करना है योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिला को गर्भधारण के दौरान अथवा शिशु के जन्म के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से पंजीयन कराना चाहिए समय पर पंजीयन एवं आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर योजना का लाभ नियमानुसार प्रदान किया जाता है महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से अपील की है कि वे समय पर आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अपना पंजीयन कराएं ताकि शासन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर स्वयं एवं अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित कर सकें।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


