सूरज गुगलानी का 51वां जन्मदिन,परिवार और शुभचिंतकों ने दी बधाई
July 17th, 2026 | Post by :- | 18 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। वार्ड नंबर 15 निवासी एवं दैनिक लोकसम्मत के संवाददाता सूरज गुगलानी के 51वे जन्मदिन के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जन्मदिन के मौके पर सभी ने सूरज गुगलानी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी माताजी संतोष देवी, धर्मपत्नी किरण गुगलानी, सास-ससुर, कृष्णा देवी-देशराज वधवा, मामा-मामी, बहन-जीजा नीरज खुगंर-राजेश खुंगर, भाई धीरज गुगलानी, साला राजेन्द्र वधवा, सोमदत्त वधवा,व सुनीता वधवा ने विशेष रूप से आशीर्वाद दिया। परिवार की ओर से पुत्र अरुण गुगलानी, अगम, प्रीत, पुत्री खुशबू गुगलानी, ईशा वधवा, भांजा आदिल, भांजी मालती किरण सहित समस्त गुगलानी परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सूरज गुगलानी जीवन में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें, स्वस्थ एवं खुशहाल रहें तथा समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी प्रकार निष्पक्ष एवं जनहितकारी सेवाएं देते रहें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।