करियर काउंसलिंग से किशोरी बालिकाओं को मिली उच्च शिक्षा व रोजगार की जानकारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तीन विद्यालयों में तीन दिवसीय सत्र आयोजित
July 17th, 2026 | Post by :- | 14 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जिला मिशन समन्वयक सुश्री मनीषा वर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा, चिखली एवं धुरवागुड़ी में 15 से 17 जुलाई तक किशोरी बालिकाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें अपने रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती सृष्टि मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ श्री भारतभूषण साहू, श्री प्रतीकचंद्र गोहिल, श्री टिकश्वर साहू एवं श्री सौरभ तिवारी ने विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश प्रक्रियाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया वक्ताओं ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर प्राप्त जानकारी से छात्राएं अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित यह पहल किशोरी बालिकाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अपने सपनों को साकार करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।