*जीएमएचएस पॉकेट-8, मनीमाजरा में उत्साह से मनाया गया जामुन दिवस*
July 11th, 2026 | Post by :- | 111 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल (जीएमएचएस), पॉकेट-8, मनीमाजरा में मुख्याध्यापिका श्रीमती इंदु बब्बर के नेतृत्व में जामुन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ऑर्गेनिक शेयरिंग फाउंडेशन के संस्थापक राहुल महाजन ने भाग लिया।
मुख्याध्यापिका इंदु बब्बर ने जामुन जैसे स्वदेशी फलों के पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। राहुल महाजन ने जैविक खेती और प्राकृतिक आहार के लाभ बताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को ताजे जामुन वितरित किए गए। बैंगनी और हरे रंग की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।