नशा मुक्त युवा थीम पर आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा का शानदार प्रदर्शन
November 16th, 2026 | Post by :- | 34 Views
नशा मुक्त युवा थीम पर आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा का शानदार प्रदर्शन

नशा मुक्त युवा थीम पर आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा का शानदार प्रदर्शन

: जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कांगड़ा (धर्मशाला) द्वारा 14 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष उत्सव की मुख्य थीम ‘नशा मुक्त युवा’ रही, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

इस उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, कविता लेखन में तमन्ना तथा चित्रकला में रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की सांस्कृतिक संयोजक प्रो. कंचन रानौत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।