एडीआर सेंटर में विडो सेल
October 21st, 2026 | Post by :- | 14 Views

कुरुक्षेत्र 21 अक्टूबर, ( सुरेश पाल )  ।      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर में विडो सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विडो सेल से जुड़े अधिकारियों के साथ पिछली बैठक की कार्यवाही एवं प्रगति की समीक्षा की गई। सीजेएम ने विडो सेल के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, वन स्टॉप सेंटर, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

https://www.facebook.com/Lokhitexpress

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।