चंडीगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनी माजरा स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सुभाष नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं प्रधान चौधरी जसपाल सिंह पाली उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती इंदु बब्बर, भारत विकास परिषद के संयोजक सरदार जसज्योत सिंह, राहुल महाजन, मुकेश शर्मा, साहिल चौधरी, राहुल चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को जामुन भी वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लेने के साथ हुआ।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


