गुरुवार को छह घंटा बाधित रहेगी बृजमनगंज की विद्युत आपूर्ति
July 8th, 2026 | Post by :- | 56 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र पर 33 केवी व 11 केवी वीसीबी के रिपेयरिंग व मेंटेनेंस कार्य गुरुवार को होने के कारण बृजमनगंज उपकेंद्र अंतर्गत पांचों फीडरों की विद्युत आपूर्ति छह घटना बाधित रहेगी।

बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी का कार्य होने के वजह से उपकेंद्र अंतर्गत बृजमनगंज नगर पंचायत, बृजमनगंज ग्रामीण, बहदुरी, धानी, खड़खोड़ा फीडर की आपूर्ति गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय व अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग और आउटगोइंग पैनल का ओवरहॉलिंग व टेस्टिंग कार्य हेतु छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत से संबंधित आवश्यक कार्य गुरुवार सुबह 11 बजे से पहले सुनिश्चित करने की अपील की।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।