पुलिस थाना के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, खिड़कियां तोड़कर पंखे व अन्य सामान ले गए चोर
July 27th, 2026 | Post by :- | 9 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। स्थानीय पुलिस थाने के समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं, कर्मचारियों के तीन माह से लंबित वेतन, जर्जर भवन और प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है पुलिस थाना के बिल्कुल समीप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने देर रात खिड़कियां तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जानकारी के अनुसार चोर विद्यालय से 5–6 पंखे तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन, अध्यापक और छात्र पुलिस थाने पहुंचे तथा मामले की शिकायत दर्ज करवाई थाना परिसर के निकट स्थित सरकारी विद्यालय में हुई इस चोरी ने स्थानीय लोगों को भी हैरानी में डाल दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाना के पास स्थित सरकारी संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। इससे पहले भी विद्यालय में कई बार चोरी की वारदात हो चुकी है विद्यालय कर्मचारियों का कहना है कि मई 2026 से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि प्रधानाचार्य 27 अप्रैल से बिना सूचना अनुपस्थित हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों व विद्यालय परिवार ने सरकार, शिक्षा विभाग और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चोरी का शीघ्र खुलासा करने, जर्जर भवन का नवीनीकरण कराने तथा कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने विद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।