जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नगर निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर 2026“ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को जगतपुरा/झालाना जोन में जगतपुरा जोन कार्यालय, नन्दपुरी अण्डरपास में षिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन में सामुदायिक केन्द्र, तारानगर-डी, झोटवाड़ा में षिविर आयोजित किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा ने बताया कि ‘‘शहरी सेवा शिविर-2026’’ के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा। इन षिविरों का मुख्य उद्देष्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समस्त सेवाऐं उपलब्ध करवाने तथा उनसे संबंधित अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान करना है जिसके लिये नगर निगम द्वारा भी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिष्चित किया जायेगा। षिविर में आमजन को किसी तरह की परेषानी ना हो इसके लिये बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
शिविर में चिन्हित समस्याओं लंबित प्रकरणों में प्राप्त आवेदनों, प्रार्थना पत्रों, सुझावों का तत्परता से समाधान व निस्तारण जा रहा है। आमजन की सुविधा एवं जानकारी हेतु षिविरों में हेल्प डेस्क भी लगायी गई है।
शिविरों में मिल रही आमजन को तत्काल राहतः-
जगतपुरा/झालाना जोन में शिविर में आये हुये जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 309 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें से 304 आवेदनों के ही प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए गए। नगरीय विकास कर के 3 आवेदनों से 6 लाख 44 हजार रूपये नगरीय विकास कर जमा करवाये।
आनंद विहार हरमाड़ा के स्थानीय निवासी श्री चंदन सिंह जी ने जगतपुरा जोन में चल रहे शहरी सेवा शिविर में अपने भूखंड के व्यावसायिक भवन निर्माण स्वीकृति के लिए आवेदन किया आवश्यक दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा करने के कुछ समय पश्चात ही नगर निगम प्रशासन द्वारा शहरी सेवा शिविर में श्री चंदन सिंह जी को उनके भूखंड पर व्यावसायिक भवन निर्माण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया अपने इस कार्य के त्वरित गति से पूर्ण होने पर श्री आनंद जी को बहुत प्रसन्नता हुई और उन्होंने बताया कि बहुत ही कम समय में नगर निगम के पूर्ण सहयोग द्वारा भवन निर्माण स्वीकृति से संबंधित कार्य को पूर्ण किया गया इसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री महोदय का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
मनोहरपुरा के स्थानिया निवासी श्री जगदीश नारायण शर्मा जी ने जगतपुरा जोन में चल रहे शहरी सेवा शिविर कैंप में अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया श्री जगदीश नारायण जी ने बताया की आवेदन करने की कुछ समय पर पश्चात ही थी बिना किसी परेशानी के नगर निगम के पूर्ण सहयोग से उन्हें शहरी सेवा शिविर में नगर निगम प्रशासन द्वारा उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया अपने मकान के पट्टे को प्राप्त कर श्री जगदीश नारायण जी के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई उन्होंने अपनी प्रसननता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं और राज्य सरकर द्वारा जनहित में चलाये जा रहे हैं इस प्रकार के अभियानों के प्रति अपनी संतुष्टि और प्रसन्नता व्यक्त की इसके लिए उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री महोदय और नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे हैं यह अभियान बहुत ही सराहनीय हैं इसके लिए श्री जगदीश जी ने मुख्यमंत्री महोदय और नगर निगम प्रशासन का बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को यहाँ आयोजित होगा शिविर:
मंगलवार को झोटवाड़ा/वैषाली नगर जोन में सामुदायिक केन्द्र, तारानगर-डी, झोटवाड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


