पुलिस आयुक्तालय जयपुर में आकस्मिक नाकाबंदी कार्यवाही (अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए व्यापक अभियान 581 वाहनों के चालान,211 वाहन जब्त)
June 24th, 2026 | Post by :- | 20 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल के निर्देशानुसार तथा विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) श्री ओम प्रकाश के सुपरविजन में 22 जून को सायं 5 बजे से 8 बजे तक पुलिस आयुक्तालय जयपुर के समस्त जिलों में आकस्मिक नाकाबंदी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों तथा प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सघन जांच एवं चैकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
*आकस्मिक नाकाबंदी अभियान की सख्त कार्यवाही*
आकस्मिक नाकाबंदी के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए धारा 185 एमवी एक्ट में 43 प्रकरण दर्ज किए गए। साथ ही 581 वाहनों के चालान बनाए गए तथा धारा 207 एमवी एक्ट के तहत 211 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त 13 अन्य कार्यवाही भी की गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।