मनोज शर्मा, चंडीगढ़/बद्दी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप द्वारा बद्दी के भूड व्हाइट हाउस में 12वां योग दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 101 पौधों का भी वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बद्दी योगमय वातावरण में रंगा नजर आया।
स्वस्तिक गौतम ने कहा कि सभी लोगों को ‘करो योग, रहो निरोग’ के नारे को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है तथा नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने और योगमय जीवन जीने का संकल्प लेने के लिए बद्दीवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि योग दिवस समारोह को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था, जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। योग सत्र के उपरांत प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में डिंपल, सुरेश चौधरी मलपुर प्रधान, सुरेश शर्मा, शांति स्वरूप, पंकज, नीतू, लिमसा, योग शिक्षिका पूजा, अनुपमा, वार्ड पंच बलवीर, रमेश, जगदीश चंदेल, हरविंदर सैनी, उपासना, खुशी, महक राणा, दीपक, रणजीत सिंह, कृष्ण चौधरी, रिंकू, बबलू, अक्षित, विकास, सूरज, प्रियांशु सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


