मां काली के तीन दिवसीय पारंपरिक त्रिवार्षिक पूजा का हुआ शुभारंभ
June 22nd, 2026 | Post by :- | 15 Views

महराजगंज (एके जायसवाल),  बृजमनगंज के प्राचीन मां काली मंदिर पर पारंपरिक तीन दिवसीय त्रिवार्षिक पूजा का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
तीन दिवस तक चलने वाला ये पूजा नगर के कल्याण के लिए किया जाता है। सोमवार सुबह छह बजे नगर की समस्त महिलाएं व पुरुष फरेंदा रोड स्थित काली माता मंदिर परिसर में एकत्र हुए। जहां से कलश में धार लेकर नंगे पांव रत्तूपुर स्थित शीतला माता मंदिर, सायर माता मंदिर व कस्बा के गल्ला मंडी स्थित डीहार बाबा मंदिर पहुंच कर धार अर्पित कर नगर के कल्याण की कामना की।
मंदिर महंत हरिनारायण तिवारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी धार चढ़ाने के बाद गुरुवार को मंदिर परिसर में कढ़ाई चढ़ाई जाएगी। पूजा सम्पन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सुबाष गुप्ता, विजय जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रद्युमन सिंह, मनोज जायसवाल, लालचंद जायसवाल, संतोष वर्मा, रमेश चंद, चंदा चौरसिया, सुभाष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।