*भारतीय योग संस्थान द्वारा चंडीगढ़ में तीन स्थानों पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन*
June 22nd, 2026 | Post by :- | 114 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़: भारतीय योग संस्थान, चंडीगढ़ प्रांत के तत्वावधान में 21 जून, 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया।

ये योग शिविर तीन स्थानों पर आयोजित किए गए फ्रैगरेंस गार्डन, सेक्टर 36, में लगभग 400 ; कॉरपोरेशन पार्क, गौडिया मठ-मंदिर के निकट, सेक्टर 20 में लगभग 200 तथा ओपन थियेटर, नगर निगम पार्क (कम्यूनिटी सेंटर के निकट), सेक्टर 48, चंडीगढ़ में लगभग 300 योग साधक-साधिकाओं ने भाग लिया।

इन आयोजनों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने नियमित योगाभ्यास को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।