मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जंयती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके छायाचित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित
June 18th, 2026 | Post by :- | 23 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जंयती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्वाभिमान,समर्पण और राष्ट्र चेतना के शाश्वत प्रतीक है। उनका त्याग,शौर्य एवं पराक्रम युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सभी महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज एवं देश-प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।