प्रेम विज मुख्य अतिथि, राजन शुक्ला गैस्ट ऑफ ऑनर और डॉ.विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। एल.पी.जी.आई.एस.ए के संस्थापक आशीष शर्मा और योगिता शर्मा ने सभी का किया स्वागत
मनोज शर्मा,चंडीगढ़। साहित्यिक संस्था एल.पी. जी.आई साहित्या एसोसिएशन (रजि.) और संवाद साहित्य मंच ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस काव्य गोष्ठी का विषय तरन्नुम था। चंडीगढ़ से प्रसिद्ध कवि प्रेम विज ने बतौर मुख्य अतिथि इस गोष्ठी में शिरकत की। उन्होंने आशीष और योगिता को इस साँझे प्रयास के लिए धन्यवाद किया और अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। राजन शुक्ला गैस्ट ऑफ ऑनर रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में संस्था के साहित्य के प्रति समर्पण एवं कार्यों की सराहना की। प्रसिद्ध कवि डॉ. विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने अपनी रचनाओं से सबका मन मोह लिया। आई.ई.ए.ऐम प्रेसिडेंट एवं एल.पी.जी. आई. साहित्या एसोसिएशन के संस्थापक आशीष शर्मा ने सभी का स्वागत किया। सह-संस्थापिका योगिता शर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन भारत से कवयित्री रंजना श्रीवास्तव ने बड़े ही सुचारू ढंग से किया। एल.पी.जी.आई.एस.ए की ऑस्ट्रेलिया कंट्री प्रेसिडेंट मंजुला ठाकुर ने विशेष व्यक्तव्य दिया। धन्यवाद प्रस्ताव वैशाली रस्तौगी एल.पी.जी.आई.एस.ए की ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मीडिया सपोर्ट एवं रीजनल प्रेसिडेंट भारत ने पेश किया। एल.पी.जी.आई.एस.ए की ग्लोबल गैदरिंग मीट का निरीक्षण मीनाक्षी ‘गांधी’ गुप्ता ने किया। उनके साथ वैशाली रस्तौगी और योगिता शर्मा विशेष योगदान देतीं हैं।
कार्यक्रम में भारत से प्रेम विज, राजन शुक्ला, डॉ.विनोद शर्मा, त्यागी अशोका कृष्णम् , अंजली सारस्वत शर्मा, अमृत भूषण सोनी, डॉ. रेखा मित्तल, रंजना श्रीवास्तव, इंडोनेशिया से आशीष शर्मा, वैशाली रस्तौगी, सिंगापुर से डॉ. स्मिता सिंह, डॉ.आराधना सदाशिव, ऑस्ट्रेलिया से सुमन जैन, मंजुला ठाकुर, उर्मिला मिश्रा, अंजना मजुमदार, यू.के. से अरुणा सबरवाल, यू.ए.ई से शब्बीर मुन्नवर ने अपने विचार रखे और अपनी बेहतरीन रचनाएँ सुना कर काव्य व्योम को सजा दिया। पोस्टर, वीडियो और सर्टिफिकेट वेदिका गुप्ता, अभिलक्ष शर्मा और काव्या गुप्ता ने तैयार किए। कार्यक्रम के सर्टिफिकेट थाईलैंड से सुनीता महेन्द्रू ग्लोबल संयोजक सर्टिफिकेट द्वारा बनाए गए।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


