महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक गांव में ननिहाल में रह रही किशोरी को एक युवक द्वारा भगाने व बाद में उसके घर छोड़ने के मामले में पिता की तहरीर पर बृजमनगंज पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
जनपद सिद्धार्थनगर के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दे कर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री जो बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई करती थी दो जून को रात्रि में एक युवक द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया और अगले दिन तीन जून को उसके गांव छोड़ कर चला गया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर जनपद सिद्धार्थनगर के थाना जोगिया उदयपुर निवासी रवि सहानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


