महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगाहपुर के साधुचक में फर्जी वसीयत तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने पांच के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज किया।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगाहपुर के साधुचक निवासी सुनील कुमार यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे कर बताया कि ग्राम सभा फुलमनहा के इशरीवर निवासी निर्मल उसके पिता है।
लेकिन बरगाहपुर के साधुचक निवासी बुआ बासमती और फूफा रामसमुझ के कोई औलाद न होने पर पैदा होते ही उन्हें गोद ले लिया। और पालन पोषण के साथ शिक्षा दीक्षा भी दिलवाई व समस्त कागजात में माता पिता के स्थान पर बुआ फूफा का ही नाम है। रामसमुझ और बासमती के मृत्यु के बाद समस्त चल व अचल संपत्ति पर बतौर वारिस के रूप में देखभाल कर रहा था। गांव के कुछ लोगों द्वारा मिल कर फर्जी वसीयत तैयार कर भूमि हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी होने पर व्यक्तियों से बात करना चाहा तो गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। थाने और पुलिस अधीक्षक महराजगंज को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लिया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम सभा बरगाहपुर के साधूचक निवासी सिंधु कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, विवेकानंद यादव, बृजेश यादव, व विजय यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


