छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का विधायक रोहित साहू ने किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण काम के दिए निर्देश

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _राजिम विधायक रोहित साहू ने नगर क्षेत्र में चल रहे नेशनल हाईवे-130 सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान विधायक साहू ने नेशनल हाईवे के एसडीओ और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस दौरान विधायक ने भुतेश्वरनाथ चौक के समीप चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण के साथ पाइपलाइन से संबंधित कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े इस दौरान विधायक ने सड़क किनारे स्थित व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा होना स्वाभाविक है, लेकिन सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बेहतर यातायात व्यवस्था, सुगम आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने और आम जनता की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, अमित बखरिया, सुमित पारख, पार्षद विष्णु मरकाम, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, मधु देवांगन, खेम सिंह बघेल, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, प्रतीक तिवारी, प्रतीक सिंह, प्रकाश सोनी सहित नगर पालिका के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *