उत्तर प्रदेश

क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए विवाद को दूसरा रूप दे कर फर्जी मुकदमा लिखवाने का किया प्रयास

महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज में एक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट संचालक द्वारा स्थानीय युवाओं के ऊपर मारपीट व धमकी का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दिया गया। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में चलान किया।
वहीं दूसरे पक्ष नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर सात सागर उर्फ बंटी मद्धेशिया कहना है कि उनके ऊपर इंस्टीट्यूट के संचालक द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है लेकिन इसका यह है कि इंस्टीट्यूट संचालक द्वारा बृजमनगंज में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल में करवाया गया था जिसमें विजेता टीम को 51000 और उप विजेता टीम को 21000 का इनाम रखा गया था जिसमें पहली टीम के रूप में बीएमजे टाइटंस टीम फाइनल में पहुंची थी जिसका मै कप्तान हूं और दूसरी टीम के लिए फरेंदा और पिपराइच की टीम के बीच सेमीफाइनल का मैच था लेकिन आयोजक द्वारा गलत तरीके से फरेंदा की टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहते थे जिसको लेकर जब यह पिपराइच की टीम को गलत तरीके से हराने लगे तो दर्शक विरोध पर उतर गए जिसका फायदा उठा कर यह कहे कि मैं फाइनल नहीं कराऊंगा
जब इस गलत बात का विरोध यहां के युवाओं और स्थानीय टीम द्वारा किया गया। तो बोले उप विजेता का 21000 आप सब को दे दिया जाएगा और जब मेरे द्वारा बार बार पैसा मांगा जाने लगा तो यह धमकी देते थे। शुक्रवार रात अपने दोस्तो के साथ पार्टी कर रहे थे और जब मैं इनको देखा तो मैने इनसे कहा कि भईया पैसा दे दीजिए तो यह मुझे गाली देने लगे और मारने के लिए पकड़ लिए तब कुछ लोग दौड़ कर मुझे छुड़ाए। क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान हुए विवाद को लेकर फर्जी मुकदमा लिखवाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *