सहकारिता को नई रफ्तार देने गरियाबंद पहुंचे निरंजन सिन्हा और अभिनेष कश्यप महिला स्व सहायता समूहों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह, किसानों के लिए आसान बैंकिंग सुविधा पर दिया जोर
May 9th, 2026 | Post by :- | 15 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप के गरियाबंद जिले के प्रवास ने सहकारिता और ग्रामीण विकास को नई ऊर्जा देने का काम किया जिले में पहुंचने पर बैंक एवं सहकारी समिति के कर्मचारियों ने दोनों पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया पूरे प्रवास के दौरान सहकारिता को मजबूत बनाने किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने को लेकर गंभीर मंथन हुआ प्रवास के दौरान अध्यक्ष निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने जिले की विभिन्न सहकारी समितियों और बैंकिंग व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने, ऋण वितरण प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा सहकारी संस्थाओं को गांव-गांव तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि सहकारिता सिर्फ बैंकिंग व्यवस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे और अधिक प्रभावी बनाना समय की जरूरत है इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने महिला स्व सहायता समूह हाथबाय की महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की समूह द्वारा तैयार किए जा रहे बांस के आकर्षक उत्पादों को देखकर उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक महिलाओं को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है जिससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है किसानों, मजदूरों और ग्रामीण हितग्राहियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचे, इसके लिए सहकारी बैंक और समितियों को सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभानी होगी प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समिति अध्यक्षों और बैंक अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक रायपुर के अधिकारीगण, नोडल अधिकारी गरियाबंद, समस्त शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मचारी, समिति कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।