महराजगंज (एके जायसवाल), नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर में मंदिर के पास स्थित खलिहान की भूमि में पानी की टंकी के निर्माण का विरोध के बाद सोमवार को आबादी की भूमि में निर्माण शुरू करवाने पहुंची पुलिस प्रशासन, जलनिगम की टीम व ईओ को ग्रामीणों के विरोध के बाद वापस बेरंग लौटना पड़ा।
पानी की टंकी के निर्माण के लिए लेखपाल व नगर पंचायत द्वारा खलिहान की चिंहित किया गया था। निर्माण के लिए चिन्हित खलिहान की भूमि पर कार्यदाई संस्था द्वारा खोदाई भी कर दी गई। जांच में खलिहान की भूमि पर टंकी निर्माण का खोदाई मिला। जिस पर ग्रामीणों ने रविवार को नगर पंचायत पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था।
दूसरी भूमि में खोदाई के लिए जलनिगम के अधिकारी व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा बुलडोजर मंगवाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और मनमानी का आरोप लगाते हुए बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टंकी निर्माण होने से ग्रामीणों को मांगलिक व धार्मिक आयोजन में बाधा उत्पन्न होगी। टंकी निर्माण हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे।




