- Homepage
- Uncategorized
- नगर निगम चुनाव के मध्यनजर नोमिनेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच आज रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में हुई।
नगर निगम चुनाव के मध्यनजर नोमिनेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच आज रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में हुई।
अम्बाला:अशोक शर्मा।
नगर निगम चुनाव के मध्यनजर नोमिनेशन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की जांच आज रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट की अध्यक्षता में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष की गई। नामांकन पत्रों की विस्तार से जांच पड़ताल की गई। इस मौके पर सामान्य ऑब्जर्वर एवं अम्बाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने भी नामांकन पत्रों की जांच के तहत जो प्रक्रिया की जा रही थी उसका भी जायजा लिया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नियमों के अनुरूप सही न पाए जाने पर तीन प्रत्याशियों जिनमें वार्ड नम्बर 3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से संजीव शर्मा व वार्ड नम्बर 16 से आजाद उम्मीदवार पुष्पीन्द्र कुमार व विजय कुमार का नामांकन पत्र रद्द किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रस पार्टी से वार्ड नम्बर 3 से कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर प्रिंयका शर्मा के नामांकन पत्र को स्वीकार किया गया है।
बॉक्स:- रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत 96 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिनमें से 3 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही न पाए जाने पर रद्द किए गए हैं वहीं 7 नोमिनेशन ऐसे थे जोकि डबल भरे हुए थे। अब मैदान में 86 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए रह गए हैं जबकि मेयर पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल को बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके तुंरत बाद चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 10 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए आयोग की हिदायतों अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को मतों की गणना होगी।