मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने सेक्टर- 30 स्थित वार्ड नंबर- 18 में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।
बैठक के दौरान नागरिकों ने लंबे समय से चली आ रही पेयजल आपूर्ति की समस्या, सफाई व्यवस्था में सुधार, खराब स्ट्रीट लाइटों तथा नगर निगम से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नरेश अरोड़ा ने नागरिकों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा भाजपा हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय और संवेदनशील रही है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग और संवाद से ही क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भी क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


