महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च किया।
पैदल मार्च थाना परिसर से निकल कर गल्ला मंडी रोड, मस्जिद रोड, सहजनवा बाबू रोड, रेलवे स्टेशन रोड, कोल्हुई तिराहा, मेन रोड, डाकघर रोड, कालेज रोड, धानी रोड तक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के विवाद, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नई परंपराओं व किसी भी तरह का शस्त्र प्रदर्शन प्रतिबंधित है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक अर्चना यादव, प्रिया वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव, विक्की कुमार, राजन पासवान, निरंजन राय, कांस्टेबल संदीप गौतम, अरविंद खरवार, बृजेश पाल, आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


