हरियाणा

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना एवं विचारधारा की जीवंत अभिव्यक्ति है: राजेश सपरा

Lokhit Express Yamunanagar। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला कार्यालय यमुना कमल में मंडल जगाधरी के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आदमी 26 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुईं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन, हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूल मंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है, युवा शक्ति विकसित देश की अग्रणी पहचान है, किसी भी देश की उन्नति में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, मंडल महामंत्री संदीप राय,भाजपा नेता रिंकू धीमान,पार्षद अंकित गोयल, पार्षद भानू प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग , गुरमीत सिंह , खैराती लाल बतरा , पंकज विग, पंकज मंगला, संजय राणा , जतींदर कुमार सहित शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.