छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और उन्हें उपहार के रूप में फल एवं मिठाईयां भी वितरित की।
November 14th, 2026 | Post by :- | 18 Views

अंबाला:अशोक शर्मा।
बाल दिवस के अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन स्कूल हेल्थ अंबाला डॉ. बलजिंदर के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोबाइल हेल्थ टीम 1ए द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।
बाल दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाईल हेल्थ टीम ने गांव सकराओं के नजदीक ईंट भटों पर रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और उन्हें उपहार के रूप में फल एवं मिठाईयां भी वितरित की।
इसी प्रकार गांव सुलर में आंगनवाडी केन्द्र में भी कार्यक्रम का आयोजन करके बच्चों केसाथ बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत गांव लिहारसा में शुगर से पीडि़त एक बच्ची को बाल दिवस के अवसर पर टीम  के डॉक्टर तमन्ना शर्मा  द्वारा मुफ्त राशन वितरित किया गया।
इस प्रकार इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया। सभी जगहों पर कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

अंबाला;अशोक शर्मा।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार लिमल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 कक्षा 6 में प्रवेश हेतू 28 नवम्बर दिन शनिवार को अम्बाला जिले के सात परीक्षा केन्द्रों में प्रात: 11.30 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यार्थियों के द्वारा उक्त परीक्षा में भाग लेने हेतू आवेदन किया है उनके प्रवेश पत्र सीबीएससी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उक्त परीक्षा हेतू अभ्यार्थी अपने प्रवेश पत्र वैबसाईट  https://navodaya.gov.in  अथवा   https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs  से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी अभ्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो वे 27 नवम्बर 2026 तक कार्यालय समय में जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां अम्बाला में सम्पर्ककर सकते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।