राजस्थान

(ग्राम-2026’ रोड शो) नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और साझेदारी के नए द्वार खुलेंगे गुरूवार को होगा भव्य आयोजन (एग्रीटेक नवाचार पर होगा वैश्विक मंथन)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) तथा राजस्थान फाउंडेशन के सहयोग से कृषि विभाग, राजस्थान द्वारा ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ रोडशो का भव्य आयोजन गुरुवार 23 अप्रैल को नई दिल्ली में किया जा रहा हैं। यह रोडशो राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, निवेश अवसरों और एग्रीटेक क्षेत्र की अपार संभावनाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाने का सुनहरा अवसर साबित होगा। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026 के दिल्ली रोड शो में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, भूटान, ब्राज़ील, कनाडा, कोलंबिया, साइप्रस, इजिप्ट, इथियोपिया, फिजी, जॉर्जिया, हंगरी, इटली, कज़ाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, वियतनाम आदि दूतावासों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। रोड रशो में कृषि नीति निर्माता, उद्योगपति, स्टार्टअप उद्यमी, एफपीओ, प्रगतिशील किसान और अकादमिक विशेषज्ञ एक मंच पर होंगे। विशेष सत्रों में एग्रीटेक नवाचार, बेहतरीन कृषि पद्धतियों और राजस्थान की कृषि में तकनीकी अनुप्रयोग पर गहन चर्चा होगी। प्रमुख कंपनियों व स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी के नए रास्ते खुलेंगे, जो राज्य में कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। ‘ग्राम-2026’ की तैयारियों को गति देने वाला यह आयोजन निवेशकों, उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए राजस्थान के कृषि क्षेत्र में साझेदारी के सुनहरे अवसर प्रस्तुत करेगा। राज्य सरकार का विजन है—कृषि को आत्मनिर्भर और अभिनव बनाना। यह रोडशो न केवल निवेश को आकर्षित करेगा, बल्कि राजस्थान को एग्रीटेक हब के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *