उज्जवल वेलफेयर सोसाइटी ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र – महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
June 3rd, 2025 | Post by :- | 7 Views

खाजूवाला (रामलाल लावा ) उज्जवल वेलफेयर सोसाइटी व मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अंजलि ब्यूटी पार्लर में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का उद्घाटन सुनील माहर के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के निदेशक सुनील माहर ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे भविष्य में खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाना है।
प्रशिक्षित ट्रेनर रोशनी निंबिवाल ने बताया इस सेंटर में महिलाओं को हेयर कटिंग, फेशियल, मेकअप, मेहंदी डिज़ाइनिंग सहित अन्य सौंदर्य सेवाओं का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में कुल 20 महिलाओं का नामांकन किया गया है।

स्थानीय महिलाओ में इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। कई महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें घर बैठे रोजगार का साधन मिलेगा। कार्यक्रम में सोनू निंबिवाल, अनिल कुमार,जयपाल उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।