हरियाणा

सरकार ने गेहूं खरीद नियमों में दी बड़ी राहत : कंवरपाल गुर्जर

किसानों को राहत देने के लिए पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद- पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

Lokhit Express, जगाधरी । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के व्यापक आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए चालू रबी विपणन सीजन के लिए गेहूं खरीद के नियमों में महत्वपूर्ण राहत देने का निर्णय लिया है इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं ,हाल ही में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुई गेहूं की फसल को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से यह कदम उठाया गया है।​ सरकार ने बिना किसी मूल्य कटौती के ‘चमक विहीन’ गेहूं की खरीद की अनुमति दी है। इसका अर्थ है कि यदि गेहूं की चमक बारिश के कारण कम हुई है, तो भी किसानों को उनका पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।फसल में सिकुड़े और टूटे हुए दानों की निर्धारित सीमा में छूट दी गई है। अब 18% तक सिकुड़े और टूटे दानों वाले गेहूं को बिना किसी बड़ी कटौती के खरीदा जा सकेगा।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ​न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ: सरकार ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्ता मानकों में दी गई इस राहत का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद किसानों को संकटपूर्ण बिक्री न करनी पड़े और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिले।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा “हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का बोझ किसानों पर नहीं आने दिया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम और राज्य की एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उदार मानदंडों के साथ गेहूं की खरीद करें।”
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.