जगाधरी। एसडी इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी जगाधरी में शनिवार को एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र -छात्राओं ने एमबीए फाइनल वर्ष के छात्र –छात्राओं, बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र -छात्राओं ने बीबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं व बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र -छात्राओं ने बीसीए फाइनल के छात्र -छात्राओं और एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र -छात्राओं ने एमसीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी.
संस्था की निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की. इस मौके पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाय। उसके बाद सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात छात्र -छात्राओं ने पंजाबी गीत, लोक गीत, वेर्स्टन गीत, राजस्थानी गीत व हरियाणवी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोहा.. इसके पश्चात छात्र -छात्राओं ने विभिन्न परिधानों में माडलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. विजयी छात्र -छात्राओं को निदेशिका व अन्य स्टाफ ने सम्मानित किया। इंस्टीट्यूट की निदेशिका डा. शैली गुप्ता ने बताया कि बच्चों को चाहिए कि अपने कर्म को ध्यान में रखते हुए हमेशा चलते रहे और अपनी मंजिल पर पहुंचें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूने में कामयाबी हासिल करे। उन्होंने विद्यार्थियो को आने वाली परीक्षाओ में शानदार परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के बल पर ही अपना जीवन सुधार सकते है. उन्होने कहा कि शिक्षा एक ऐसा अनमोल रत्न है जिसके प्रकाश से हम अपने साथ – साथ समाज को प्रकाशमय कर सकते है। उन्होंने सभी विद्यार्थियो को परीक्षाओ में पूरी तैयारी के साथ बैठने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर निदेशिका ने विद्यार्थियों को एसडी इंस्टीट्यूट कैंपस की मर्यादा को कायम रखने की अपील की निदेशिका ने कहा कि ये प्रतिभाएं एक दिन देश का नाम रोशन करेंगीं। इस मौके पर संस्था प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियो को आशीर्वाद दिया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




