Uncategorized

अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी।

अंबाला:अशोक शर्मा।
जिलानगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया बराड़ा के गांव गगनपुर, तहसील बराड़ा जिला अम्बाला में लगभग 1.775 एकड ़(खसरा नम्बर 18//7 मिन, 8 मिनी, 9 मिनी, 12 मिनी, 13 मिनी, 14 मिनी) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में तोड़-फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गयी। इस कार्यवाही के दौरान अवैध कॉलोनी में बनी हुई कच्ची सडक़ो के जाल को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। इस मौके पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कौशिक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र, इन्फोरसमेन्ट भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
इस मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि प्रोपट्री डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनियों में प्लाट/दुकान न खरीदें। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *