गरियाबंद में ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर
April 8th, 2026 | Post by :- | 2 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावन विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना नयी सोच के साथ बेहतर कॅरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करने के लिए इस योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चयनित विद्यालय को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति किया जाएगा इसके लिए प्रस्ताव रूचि की अभिव्यक्ति के प्रारूप में संस्था जहां स्थित है जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद कक्ष क्रमांक 56 कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 23 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5ः00 बजे तक जमा कर सकते है योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।