श्रीमान महानिरीक्षक जयपुर रेंज द्वारा अपराध गोष्ठी के माध्यम से अपराधों में कमी लाने व अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में चर्चा
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज, जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जयपुर ग्रामीण में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें श्री हनुमान प्रसाद, आईपीएस पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण, श्री रजनीश पूनियां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक / यातायात श्री नारायण लाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री बृजमोहन, समस्त वृत्ताधिकारी, समस्त थानाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग के दौरान क्षेत्र में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए गंभीर एवं संगीन अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
*पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया*
1-आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
2- कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए।
3- साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन में जागरुकता बढ़ाई जाए।
4- साइबर एवं संगठित अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जावे।
5- महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए।
6- पुलिस गश्त एवं नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
7- पेण्डिग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाये।
8- ड्रग्स तस्करों व सप्लायरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही की जावे।
9- महिला व कमजोर वर्ग की प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाये।
10- परिवादियों को सहानुभूति पूर्वक सुनकर शिकायतों में प्रभावी कार्रवाई की जावे।
इसके अतिरिक्त, पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए नवाचार अपनाते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ संवाद बढ़ाकर पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करें। मीटिंग के अंत में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।





