गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब के मंच पर आयोजित रामलीला में बाली वध और लंका दहन का प्रभावी मंचन किया गया लीला का शुभारंभ हनुमान जी की आरती से हुआ मंचन में बाली-सुग्रीव युद्ध का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें दोनों भाइयों के बीच संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित किया बाली वध के बाद तारा और अंगद का विलाप भावुक कर देने वाला रहा हनुमान-सीता संवाद में भक्ति और विश्वास का संदेश दिया गया वहीं रावण-सीता संवाद ने उसकी दंभी प्रवृत्ति को उजागर किया लीला का समापन लंका दहन के दृश्य से हुआ जिसमें हनुमान द्वारा स्वर्ण नगरी को जला देने का मंचन दर्शकों को अत्यंत प्रभावी लगा लीला में राम की भूमिका बालकिशन गिरधर, लक्ष्मण की दिनेश शर्मा, सीता की गोपी राम राठौड़, रावण की तिलक शर्मा, हनुमान की संजय जुनेजा, मेघनाद की मनप्रीत, अक्षय कुमार की सतीश वधवा, बाली की ललित काठपाल, सुग्रीव की छगन व्यास, बागवान की गोपाल कृष्ण तथा मनोज कामरा ने निभाई ।




