गजसिंहपुर,(यश कुमार)। गुरुवार को रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने पुलिस थाना गजसिंहपुर का वार्षिक निरीक्षण कर रिकॉर्ड की जांच की और थानाधिकारी शालू विश्नोई सहित स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सीमा क्षेत्र में बीएसएफ के साथ तालमेल बैठाकर इलाके में गश्त बढाई जाये व बार्डर क्षेत्र में नशे की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए इसके अलावा मामलों में त्वरित कार्यवाही और पेंडिंग प्रकरणो के निस्तारण कर आमजन से संवाद स्थापित करने को भी कहा इस दौरान थाना अधिकारी शालू बिश्नोई सहित समस्त स्टाफ मोके पर मौजूद रहा और दिशा निर्देश के पालन करने का विश्वास दिलाया ।




