भाजपा की वैचारिक स्पष्टता, पार्टी की कार्यपद्धति,राष्ट्रवाद, और एकात्म मानववाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
Lokhit Express, Jagadhri: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर मंडल स्तरीय ‘प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के लिए आयोजित ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ का मंडल स्तरीय चरण आज भव्य रूप से संपन्न हो गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ताओं ने पार्टी की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद, और एकात्म मानववाद जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और सरकारी डेटा के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ने की बारीकियां सिखाई गईं।प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने और बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा ने कहा कि, “कार्यकर्ता भाजपा की असली ताकत हैं। यह प्रशिक्षण केवल सीखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे संकल्प को और अधिक ऊर्जावान बनाने का जरिया है। मंडल स्तर पर प्रशिक्षित यह ऊर्जा आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा मंडल ,महामंत्री संदीप राय ,मंडल महामंत्री पूनम अग्रवाल, भाजपा नेता रिंकू धीमान,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी,चेयरमैन विपुल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम मित्तल, जिला सचिव प्रभा सागर, प्रदुम्न सिंह लाड्डी,पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानु प्रताप सिंह, पार्षद अंकित गोयल,संजय राणा,गौतम धीमान, नकुल गोयल, पीयूष गोगियान,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे





