गुरुद्वारा सिंह सभा मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन 42 यूनिट रक्त संग्रह
March 1st, 2026 | Post by :- | 2 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। माता गुजरी कन्या उत्थान समिति चरनोली द्वारा रविवार को स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा में दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  सामूहिक कन्याओं के विवाह के साथ रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया आयोजक अवतार सिंह मान ने बताया कि इसमें श्रीगंगानगर राजकीय चिकित्सालय की टीम डाक्टर जगदीप मांगट के नेतृत्व में पहुंची व रक्तदाताओं के रक्त संग्रह किये गये इस शिविर में स्थानीय नागरिकों व चिकित्सालय टीम ने भी अपना पूरा सहयोग दिया  इसमें गुरजीत सिंह, मेजर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, जिम्मी डंग, सुनील बाघला, मनोज कुमार, काकू गुप्ता व अन्य लोगों ने सहयोग दिया माता गुजरी कन्या उत्थान समिति चरनोली द्वारा इस रक्तदान टीम के प्रभारी डाक्टर जगदीप मांगट व अन्य सहयोगियों को समिति अध्यक्ष अवतार सिंह मान व इन्द्र डागा तथा समिति सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया  आयोजक अवतार सिंह मान ने बताया कि अब सामूहिक कन्याओं के विवाह के साथ रक्तदान शिविर भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।