बृजमनगंज: दो बाइक की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल
June 12th, 2026 | Post by :- | 159 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुई मार्ग पर देवलासपुर के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के गोसाईंजोत निवासी प्रदीप चौधरी उम्र 38 वर्ष बृजमनगंज बाजार से मिश्रौलिया की तरफ जा रहा था देवलासपुर के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे प्रदीप घायल हो गए। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। जहां पर हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।