राजस्थान

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सदन में प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफ़ीक़ खान को उनके जन्मदिन के अवसर पर सदन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्री खान के सार्वजनिक जीवन, संसदीय परंपराओं के निर्वहन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना की। इस अवसर पर सदन के सदस्यों ने भी मेज थपथपाकर शुभकामनाओं का समर्थन किया। श्री देवनानी ने श्री खान को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्‍मदिन नये संकल्‍पों के साथ आगे बढने का अवसर होता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *