सुशासन की दिशा में बढ़ते जयपुर जिला प्रशासन के कदम (स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता श्रमदान कार्यक्रम)
December 15th, 2025 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । सुशासन की दिशा में जयपुर जिला प्रशासन के प्रयास लगातार जारी है। सुशासन सप्ताह से पहले वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14 दिसंबर 2025 को राज्यव्यापी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला परिषद जयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत महापुरा में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय विधायक बगरू श्री कैलाश वर्मा,जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृजमोहन गुप्ता, विकास अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रजापति एवं सरपंच श्री हनुमान चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद जयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम पंचायत महापुरा स्थित राधा स्वामी मंदिर के समीप व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान किया गया। इस दौरान कचरा, प्लास्टिक, पानी की बोतलें आदि एकत्र कर उन्हें हटाया गया तथा समस्त कचरे को आरआरसी (RRC) सेंटर भेजा गया। साफ-सफाई उपरांत उपस्थित सभी जनों द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात माननीय विधायक श्री कैलाश वर्मा द्वारा उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। श्रमदान कार्यक्रम में जिला परिषद एवं पंचायत समिति के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण हेतु आमजन से अपील की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को सुदृढ़ करना तथा समाज में स्वच्छता के प्रति स्थायी जन-जागरूकता विकसित करना रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।