छत्तीसगढ़

गरियाबंद में 27 फरवरी को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि ‘आरोग्य संस्थानम्’ के तत्वाधान में आयोजन,विभिन्न असाध्य व सामान्य रोगों का किया जाएगा उपचार

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थानम् के तत्वाधान में 27 फरवरी को निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन स्थित संस्कृतिक भवन, गरियाबंद में आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में मरीजों के लाभान्वित होने की संभावना है आयोजकों के अनुसार मानव शरीर पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित है। शरीर में इन तत्वों के असंतुलन के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं। पंचतत्व चिकित्सा पद्धति में इन तत्वों को संतुलित कर रोगों का उपचार किया जाता है इन रोगों का होगा उपचार सामान्य रोग:सरदर्द, कंधा व सर्वाइकल दर्द, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, पंजा व कोहनी का दर्द त्वचा रोग:मुंहासे, सोरायसिस, खुजली, सफेद दाग आदि असाध्य रोग:मधुमेह (शुगर), ब्लड प्रेशर, थायराइड, अनिद्रा, मानसिक रोग, पार्किंसन, लकवा, बहरापन, गूंगापन, अस्थमा आदि महिला रोग:मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिस्ट, फाइब्रॉइड, ल्यूकोरिया (सफेद पानी), कमजोरी अन्य रोग:धातु रोग, भगंदर, बवासीर, हाइड्रोसील, कान-नाक-साइनस, नजला व मुंह के रोग आदि शिविर में गव्यसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेन्द्र यादव, एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. अवन्तिका अग्रवाल एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे आयोजन की जिम्मेदारी सुदर्शन जन सेवा द्वारा संभाली जा रही है। अधिक जानकारी के लिए देवेन्द्र (प्रांत प्रमुख) – 8319801078 एवं डॉ. पुरन लाल सिन्हा – 9098580624 से संपर्क किया जा सकता है आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *