आमजन को निराश करने वाला है केंद्रीय बजट : नरेश जून
February 2nd, 2026 | Post by :- | 37 Views

बहादुरगढ़ लोकहित एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ (गौरव शर्मा)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश जून बोले, यह बजट दिशाहीन और जनविरोधी

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस नेता नरेश जून ने कड़ी नाराजगी जताई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश जून ने केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट पूरी तरह से आमजन की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला साबित हुआ है। नरेश जून ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और मध्यम वर्ग की परेशानियों को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बजट में सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को राहत दी है, जबकि आम आदमी को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश जून ने बजट को दिशाहीन और जनहित से कोसों दूर बताते हुए कहा कि आज घोषित किया गया बजट आमजन के लिए किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट से न तो युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों को राहत और न ही महंगाई से जूझ रहे आम परिवारों को कोई सीधा फायदा हुआ है। नरेश जून ने कहा कि भाजपा सरकार हर साल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है और आय के साधन लगातार घट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट केवल आंकड़ों और भाषणों तक सीमित है, जबकि देश की जनता वास्तविक राहत की उम्मीद कर रही थी। देश का आमजन इस बजट में खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।