श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव व नव वर्ष के उपलक्ष पर कीर्तन से किया संगत को निहाल
January 11th, 2026 | Post by :- | 2 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। पदमपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 6 में स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में रविवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व व नव वर्ष के उपलक्ष में गुरमत समागम का आयोजन “जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल” की अरदास के साथ सम्पन्न हो गया इस कार्यक्रम में हजूरी रागी जत्था भाई कुलविन्द्र सिंह द्वारा शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया गया इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब के मुख्य सेवादार कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि श्री गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव व नव वर्ष के उपलक्ष मे 9 जनवरी शुक्रवार को श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ किए गए जिसका 11 जनवरी रविवार को भोग डाला गया उसके उपरांत रागी जत्थों द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया गया इस मौके पर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने गुरुघर में जाकर माथा टेका व क्षेत्र में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की गुरुद्वारा साहिब में समूह संगत की मौजूदगी में पाठी द्वारा गुरु की अरदास की गई समागम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरताया गया ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।