पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बृजमनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
महराजगंज (एके जायसवाल), भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को निर्वाचित होने पर बृजमनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं जश्न मनाया।
बृजमनगंज से शनिवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंच कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात कर बधाई दिया।
साथ ही बृजमनगंज में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम पाल के नेतृत्व में पटाखे फोड़े, अबीर गुलाल उड़ाए साथ ही एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव, जिला मंत्री हरिश्चंद्र सोनकर, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह, सहकारी समिति के चेयरमैन योगेन्द्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, रविन्द्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य परशुराम पाल, जेपी गौंड, विवेक चौहान, सोनू गुप्ता, क्रांति मणि, रितेश सिंह, रवि यादव, शिवा जायसवाल, शिवम जायसवाल, गौरव यादव, विक्कू पाल सहित अन्य बधाई दिया।





